बारिश का मौसम शुरू होते ही नौगढ़ वनांचल के प्रमुख जलप्रपात—राजदरी, देवदरी, छान पाथर और औरवाटाड़—सैलानियों से गुलजार हो उठे हैं। अगस्त माह से ही इन प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। चकिया से नौगढ़ के रास्ते में जलेबिया मोड़ समेत जगह-जगह सैलानी रुककर प्राकृतिक खूबसूरती को कैमरों और सेल्फी में कैद करते नजर आ रहे हैं।