पड़ाव से पीडीडीयू नगर जाने वाले स्टेट हाईवे पर आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़क के बीचोंबीच बैठे ये जानवर न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं को भी न्योता दे रहे हैं। खासकर डीवाइडर पर उग आई घास पशुओं को आकर्षित कर रही है, जिससे यह मार्ग 'चारागाह' में तब्दील हो चुका है।