ईरान और इस्राइल, अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत हो रही है। चंदौली जिले में बुकिंग के 10 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ नियमताबाद ब्लॉक का एकोनी गांव इस संकट से पूरी तरह बेफिक्र नजर आ रहा है। गांव में स्थापित गोबर गैस प्लांट ने यहां के 124 घरों की रसोई को सुचारु रूप से चलाने का जिम्मा संभाल रखा है।