फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर एसपी आकाश पटेल ने दी शुभकामनाएं, हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने जनपदवासियों और देशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों से शासन की ओर से चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। एसपी आकाश पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव और संकल्प का पर्व है। इस अवसर पर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए देश और समाज को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन और पुलिस प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने और राष्ट्रीय पर्व को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने का आह्वान किया। एसपी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने जिले के लोगों से अभियान में सहभागिता कर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी का पर्व बनाने की अपील की। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी मिलकर यह संकल्प लें कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और देश व समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें