हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। अप और डाउन की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। शुक्रवार को डाउन एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर 15 घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की शाम पांच बजे अप की ओर जाने वाली एसएसएस हुबल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर 8 घंटे, दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर एक घंटे, शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर 4 घंटे, डॉ. आंबेडकर नगर-पटना स्पेशल फेयर 6 घंटे लेट रही। मुजफ्फरपुर आनंद विहार सी स्पेशल डेढ़ घंटे, बंडेल-नई दिल्ली स्पेशल फेयर 2 घंटे, दानापुर- आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे, भुज-कोलकाता स्पेशल डेढ़ घंटे लेट रही। वहीं सोगरिया-धनबाद समर स्पेशल 4 घंटे, राजकोट- कोलकाता स्पेशल ढाई घंटे, मुंबई-रक्सौल 19 घंटे, भटिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस 9 घंटे, कोलकाता- कानपुर स्पेशल साढ़े 4 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली अगरतला-मुंबई एसी एक्सप्रेस 2 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 1 घंटे, कामाख्या - दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े 4 घंटे, चंडीगढ़ - पटना स्पेशल 4 घंटे लेट रही। वहीं मुंबई-हावडा़ मेल एक घंटे, हावड़ा-खातिपुरा समर स्पेशल 11 घंटे लेट रही। आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 7 घंटे, हड़पसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर 9 घंटे लेट रही।