सकलडीहा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में सोमवार को विकासखंड सकलडीहा की ब्लॉक स्तरीय कुश्ती एवं जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अखाड़े में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।