विधानसभा स्तरीय ‘विधायक खेल स्पर्धा’ का आयोजन महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को किया गया। टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम विजेता बनी, जबकि भरछा उपविजेता रही। वॉलीबॉल सब-जूनियर बालक वर्ग में सरने की टीम ने बाजी मारी और परशुरामपुर उपविजेता रहा। कबड्डी सब-जूनियर बालक वर्ग में भिखारीपुर की टीम विजेता और पीएमश्री उपविजेता रही एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100 मीटर सब-जूनियर बालिका वर्ग में रागिनी कुमारी प्रथम, रितु द्वितीय और सपना तृतीय रहीं। सब-जूनियर बालक वर्ग में प्रवीण कुमार ने पहला, मोहम्मद कैफ ने दूसरा और लार्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप सब-जूनियर बालिका वर्ग में पूजा वर्मा प्रथम रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में पुष्पा ने प्रथम, सृष्टि दुबे ने द्वितीय और रीमा गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।