फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में एसडीएम ने मारा छापा, मची अफरा तफरी, तेल कटिंग और पेट्रोलियम भंडारण के अवैध धंधे का पर्दाफाश

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर में रविवार की देर रात एसडीएम अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध तेल कटिंग और पेट्रोलियम भंडारण के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में डीजल, पेट्रोल, ड्रम, तेल कटिंग के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई। प्रशासन को लंबे समय से हमीदपुर क्षेत्र में अवैध रूप से तेल की कटिंग और पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण की शिकायत मिल रही थी। इसके आधार पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की योजना बनाई। देर रात टीम ने हमीदपुर में एक गोदाम पर धावा बोला, जहां बड़े पैमाने पर डीजल और पेट्रोल के ड्रम, तेल कटिंग के लिए रखे उपकरण पाए गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था और स्थानीय स्तर पर तेल की कालाबाजारी की जा रही थी। एसडीएम न बताया कि मौके से बरामद सामान को मुगलसराय कोतवाली ले जाया जा रहा है। जहां विधिवत जांच पड़ताल होगी। दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें