फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रगति चंद Updated Mon, 14 Jul 2025 02:18 PM IST

सावन मास के पहले सोमवार को चकिया के हेमितपुर गांव स्थित प्रसिद्ध स्वयंभू बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। भक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए दूर-दराज से गंगाजल लाकर बाबा को अर्पित कर रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। चकिया थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति स्वयं मौके पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन कराने में सहयोग कर रहे थे।श्रद्धालुओं ने बाबा से अपने जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग – सभी ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस व स्वयंसेवकों ने मिलकर व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन के पहले सोमवार पर इस मंदिर में दर्शन मात्र से बाबा सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें