चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर किसानों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराते हुए स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित विभाग से वार्ता नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।