फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब अंबेडकर को नमन, विद्यार्थियों ने ली संविधान पालन की शपथ; VIDEO

संविधान दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और बच्चों को संविधान की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक विरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था। तब से हमारा देश बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान के आधार पर निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान सभा के सभी प्रतिनिधियों ने कठिन परिश्रम से एक ऐसा संविधान तैयार किया, जिसने भारत को मजबूत आधार प्रदान किया। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित नंद कुमार शर्मा ने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ाकर इसके महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना तथा उन्हें संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना है, ताकि वे अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर पूरे विश्व में एक महान नायक के रूप में प्रतिष्ठित हैं। कई देशों में उनकी प्रतिमाएँ स्थापित हैं। उन्होंने जनता के मूल अधिकारों को संवैधानिक संरक्षण देकर एक सशक्त भारत की नींव रखी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक विरेंद्र सिंह यादव, शिक्षक नंद कुमार शर्मा, पूजा सिंह, रूबी सिंह, ममता रानी गुप्ता, गौतम लाल, विजय राज रवि, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, उमा चौबे, उमेश, रामभजन, सुशीला देवी, मंजू देवी, रसोइया तारा देवी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें