अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में छह-छह राउंड की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चनहटा के बाबूलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया। वहीं बालिका वर्ग में जमुनीपुर की मनीषा राय अव्वल रहीं, जिन्हें स्कूटी प्रदान की गई। इसके अलावा छह बालक और छह बालिकाओं को साइकिल भेंट की गई। द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शील्ड, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य के साथ किया गया कोई भी वादा कभी नहीं भूलना चाहिए। धानापुर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता युवाओं से किया गया वही वादा था, जो मौसम की बेरुखी के कारण पहले टल गया था और अब पूरा किया जा रहा है।