फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की कैंटीन में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की हो नियमित जांच, VIDEO

डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। अस्पताल की कैंटीन में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, नेत्र कक्ष सहित विभिन्न पटल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने अस्पताल में उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की स्थिति और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं समयबद्ध व प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। डीएम ने डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें