फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकाली गई रैली, VIDEO

पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़े नारे लगाए और जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा उनके अधिकारों को संरक्षित करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। रैली में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को मिशन शक्ति से संबंधित जानकारी दी। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः परिसर में आकर संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें