चंदौली के चकिया-नौगढ़ क्षेत्र में स्थित राजदरी-देवदरी जलप्रपात और चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य के पर्यटन विकास का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा। भाजपा राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने विशेष उल्लेख के दौरान केंद्र सरकार से इस प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक क्षेत्र को स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन बेहतर आधारभूत सुविधाओं और व्यवस्थित प्रबंधन के जरिए इसे राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित किया जा सकता है।