एनएच-19 हाईवे पर मंडी सिरसी के पास सर्विस रोड की बदहाल स्थिति अब भी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे आज भी जस के तस हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढों की मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की गई, जिससे कुछ समय बाद सड़क की स्थिति फिर पहले जैसी हो गई।