मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने रविवार को गड़ई नदी में चल रहे सफाई कार्य का संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में विधायक सबसे पहले पांडेपुर पहुंचे, जहां गड़ई नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद अधिकारियों के साथ ग्राम सभा महदेउर पहुंचकर गड़ई नदी की खुदाई और सफाई कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नदी की चौड़ाई और गहराई की भी माप कराई गई।