चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस की शुक्रवार को रेवसा रेलवे पुल के पास आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हो गया, जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों, रंजीत बिंद और लक्खा बिंद को गिरफ्तार किया है।