चंदौली जिले के एसपी आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित पुलिस लाइन में दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने भूमि विवाद को हत्या की वजह बताते हुए तीन आरोपियों ओमप्रकाश जायसवाल, मनोज जायसवाल और भानू जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार 18 नवंबर को हुई हत्या में इन तीनों ने साजिश की थी। वहीं, आरोपियों के परिजन मीडिया के सामने आए और पुलिस पर गलत खुलासा करने का आरोप लगाया। मनोज जायसवाल की पुत्री निधि जायसवाल ने कहा कि पुलिस ने दबाव में आकर गलत तरीके से उनके पिता को आरोपी बना दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता हार्ट के मरीज हैं और थाने में सहयोग करने के बावजूद उन्हें फंसाया गया है। कहा कि शूटर को पुलिस नहीं पकड़ पाई है तो गलत खुलासा करके हमारे पिता को फंसाया गया है। छह दिन पहले उनको कॉल करने बुलाया गया वे थाने जाकर पुलिस के साथ कॉपरेट भी कर रहे थे, लेकिन दबाव की वजह से उनको हत्यारोपी बना दिया गया।