फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खंडस्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा, मुख्य अतिथि बोले, खेल से ही समाज और राष्ट्र की पहचान

चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज खेल मैदान में बुधवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग चंदौली की ओर से खंडस्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचलों से पहुंचे खेलकूद के प्रतिभागियों ने वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कुश्ती कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर मुख्यअतिथि ने कहा कि हमें विवेकानंद जी के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। हमें दूसरे को हराना नहीं बल्कि स्वयं को जिताना है। कहा कि खेल के द्वारा ही समाज और राष्ट्र को आगे ले जाया जा सकता है। जब स्वयं संयमित और अनुशासित रहेंगे तभी प्रेरणा स्रोत बनेंगे। आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह को बढ़ाने का काम किया गया। मुख्यअतिथि द्वारा प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण दल एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राहुल वर्मा, सुनील, अभिषेक, मिथिलेश कनौजिया, विनोद कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिहर प्रसाद ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें