मुगलसराय और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार शाम हुई झमाझम बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। दोपहर बाद अचानक घने बादल छाने के बाद शुरू हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं के चलते वातावरण सुहावना हो गया।