फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से अंधेरे में पचोखर, जला ट्रांसफार्मर लगाने पर भड़के ग्रामीण; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 12:01 PM IST

गौरी पावर हाउस अंतर्गत पचोखर गांव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण उमस और गर्मी के बीच लगातार बिजली नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना देने के बाद विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय वही जला हुआ ट्रांसफार्मर दोबारा स्थापित कर दिया। जैसे ही लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया गया, ट्रांसफार्मर फिर धू-धू कर जल उठा, जिससे गांव में बिजली बहाल नहीं हो सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें