खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को नगर के सब्जी मंडी में अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार आढ़तियों से एक क्वींटल 20 किलो तेजाबयुक्त आलू मिला। जिसको खाद्य अधिकारियेां ने गड्ढा खोदकर नष्ट कराया। वहीं, इसका सैंपल लखनऊ भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।