पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर एक के ओड़वार मुहल्ले में हर घर जल नल याेजना के तहत नई बोरिंग की गई है। बोरिंग होते ही आस पास के सौ से अधिक घरों में हैंडपंप ने पानी देना छोड़ दिया। वहीं घरों में पानी आपूर्ति के लिए वर्षों पहले बिछाई गई पाइप लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में इससे भी घरों में पानी की आपूर्ति न ही हो रही है। इससे लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों की मांग पर टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू की गई है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।