पीडीडीयू जंक्शन से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन उस समय दहशत का पर्याय बन गई, जब चलती ट्रेन में दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ट्रेन से नीचे फेंक दिया और सकलडीहा क्षेत्र में ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही कूदकर फरार हो गए। घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई।