फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्धन में मनरेगा मजदूरों ने की नाली की सफाई, किसानों को राहत; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 10:22 PM IST

चहनियां विकास खंड के टांडाकला क्षेत्र स्थित हर्धन गांव में मनरेगा मजदूरों को लगाकर चकनाली की सफाई कराई गई। यह पहल ग्राम प्रधान इंद्रा देवी के प्रतिनिधि संजय यादव ने की, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।काफ़ी समय से गांव की यह महत्वपूर्ण चकनाली घास-फूस भरी पड़ी थी, जिसके कारण नहर का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतें आ रही थी। पानी बीच में ही रुककर बगल के खेतों में मुस्कइल (जुहा बिल) से जा रहा था, जिससे गेहूं की सिंचाई प्रभावित हो रही थी। अब फसल की सिंचाई सुचारू रूप से हो सकेगी और पानी के व्यर्थ बहने की समस्या खत्म हो गई। ग्राम प्रधान इंद्रा देवी ने कहा कि समय पर नाली की सफाई होने से किसानों की रबी की फसल को काफी मदद मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें