फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते किराया संकट पर चंदौली के सांसद बोले- छात्रों और कामगारों को हो रही समस्या, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 10:22 PM IST

चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में देश के छात्रों, युवाओं और कामगारों से जुड़ी गंभीर समस्या को आवाज दी। उन्होंने चंदौली, बनारस सहित पूर्वांचल और बिहार से लाखों की संख्या में महानगरों में पढ़ाई और रोजगार के लिए जाने वाले लोगों पर बढ़ते किराया बोझ की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सांसद ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद सहित सभी बड़े शहरों में तेजी से बढ़ते किराए ने छात्रों और कामगारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई युवा महंगे किराए के कारण पढ़ाई छोड़कर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कामगारों को अपनी सैलरी का 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ रहने पर खर्च करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं, कई महानगरों में लाखों पीजी और किराए के कमरे बिना किसी रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें