फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने 1.58 करोड़ की लागत से बनी चार सड़कों का किया लोकार्पण, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 07:25 PM IST

मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बबुरी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित चार सड़कों का लोकार्पण स्थानीय जनता के हाथों कराया। इन सड़कों के निर्माण पर कुल एक करोड़ 58 लाख 33 हजार रुपये की लागत आई है। भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि ग्राम सभा खुरुहूजा बरउर यादव बस्ती संपर्क मार्ग का 8 लाख 64 हजार रुपये, चंदौली बबुरी से बहेरा संपर्क मार्ग का 20 लाख 31 हजार रुपये, बबुरी–धरौली मार्ग 34 लाख 69 हजार रुपये, ग्राम सभा पचोखर में खुटहन–पचोखर वियार व ब्राह्मण बस्ती मार्ग 94 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्मित सड़क शामिल हैं। कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा देना और उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार में सहूलियत मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में लादू सिंह, प्रधान सूरज सिंह, अंकित सिंह, चंचल सिंह, अजय पटेल, राधे वियार, मन्नू वियार, मंजू देवी, शांति देवी, सुनीता देवी तथा विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें