फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर ने जीता पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच, VIDEO

पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत बुधवार को हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में मिर्जापुर ने टारगेट स्पोर्ट्स मुगलसराय को 4 विकेट से हरा दिया। इस तरह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए टारगेट स्पोर्ट्स ने 25 ओवर खेल के नौ विकेट पर 120 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा ने शानदार 57 रन बनाए जबकि अंश ने 15 रन बनाए। एक्स्ट्रा के रूप में 24 रन मिले। मिर्जापुर की तरफ से अंशु ,शीर्ष और आयुष ने दो -दो विकेट लिए। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर की टीम ने शुरू के 15 ओवर में मात्र 65 रन पर ही 4 बल्लेबाज आउट हो गए। बाद में प्रिया पटेल और शिरीष सिंह ने नाबाद पारी खेल के टीम को अंतिम चार में प्रवेश करवा दिया। अंश पांडेय ने 21 रन, प्रिया पटेल ने नाबाद 40 और शिरीष सिंह ने नाबाद 30 रन बनाए। इसी के साथ 121 रनों के विजय लक्ष्य को 23.2 ओवरों में पूरा कर लिया। मुगलसराय की तरफ से अंश ने एक और अयाम ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शिरीष सिंह को दिया गया। अंपायरिंग इमामुद्दीन और हुसैन ने कि जबकि मैच रेफरी दीपक यादव रहे। अतिथियों का स्वागत मल्लू खान ने जबकि धन्यवाद मुकेश पटेल ने की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें