पवित्र गंगा नदी के घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से, चहनिया ब्लॉक प्रशासन ने टांडाकला स्थित स्थानीय गंगा घाटों पर शनिवार को रोस्टर लागू कर सफाई कर्मियों द्वारा व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। ये घाट दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र हैं, जहां स्नान, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नियमित रूप से होते रहते हैं। इन गतिविधियों के कारण घाटों पर अक्सर गंदगी जमा हो जाती है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता था।