चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के महेंवा ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। नहर के पुलिया पर खून फैला हुआ है वहीं नहर में पड़े व्यक्ति के शव का गला आधा कटा हुआ है। गला रेतकर हत्या की आंशका है। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।