मालवीय पुल की मरम्मत को लेकर शनिवार को प्रशासन की ओर से स्थानीय चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोकते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया। पुल के पास मरम्मत कार्य शुरू कराने से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चन की गई, इसके बाद निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई। वाहनों के आवागमन पर रोक लगते ही मालवीय पुल पर पैदल यात्रियों, मोटरसाइकिल और साइकिल सवारों की लंबी कतार लग गई। मजबूरी में कई यात्रियों को पुल पार करने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं रोजमर्रा आने-जाने वाले लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही।