साहब पिताजी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सात माह से ब्लाक का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन आज तक प्रमाण पत्र नहीं बना। ये शिकायत शनिवार को पीडीडीयू नगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर हिलौनी गांव के फरियादी सुरेंद्र ने की। जिसकी सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए दो दिनों प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कहा। इनके अलावा दाखिल खारिज होने के बावजूद भी तहसील के कंप्यूटर कक्ष से खतौनी पर नाम अंकित न होने सहित कुल 237 शिकायतें आई, जिसमें मौके पर ही 16 शिकायतों का समाधान किया गया।