फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत राजूदास बोले, काशी-मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए जरूरत पड़ी तो होगी कारसेवा ;video

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर निर्माण की मांग उठाते हुए हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा कि इन दोनों मामलों का समाधान न्यायालय के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो काशी और मथुरा में कारसेवा भी की जाएगी। महंत राजूदास सोमवार को नगर के अफीम कोठी रोड स्थित एक क्लीनिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि और काशी के ज्ञानवापी परिसर में भी भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण आस्था का विषय है और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। काशी और मथुरा से जुड़े मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, इसलिए इन मामलों में जो भी निर्णय होगा, वह न्यायालय के माध्यम से ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए मंदिर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें