धानापुर थाना चौराहा स्थित अवही रोड पर बीती रात सदगुरु स्वामी वस्त्रालय में भीषण आग लग गई। देर रात हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया।