फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 फीट गहरे कुएं में गिरे कारीगर को स्थानीय युवक ने बचाया;video

अभिनव कुमार Updated Tue, 14 Jul 2026 02:00 PM IST

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास देर रात करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति लगभग 35 फीट गहरे कुएं में गिर गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 पीआरवी, सदर कोतवाली पुलिस, कस्बा चौकी प्रभारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक रेस्क्यू अभियान के दौरान एक स्थानीय युवक ने साहस का परिचय देते हुए कुएं में उतरकर घायल की जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल व्यक्ति कुएं के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कुएं में सीढ़ी डालकर बचाव अभियान शुरू किया। राहत की बात यह रही कि कुएं में पानी नहीं था, जिससे रेस्क्यू कार्य में कुछ आसानी हुई। इसी दौरान चंदौली निवासी स्थानीय युवक संजय ने बिना अपनी जान की परवाह किए सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरने का फैसला किया। नीचे पहुंचकर उसने बेहोश पड़े व्यक्ति के चेहरे पर पानी छिड़का, जिससे उसे होश आ गया। इसके बाद संजय और राहत दल के संयुक्त प्रयास से घायल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें