फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्सुलेटेड की जा रही आईओसीएल की पाइप लाइन, जंग से सुरक्षा के लिए मरम्मत; VIDEO

इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की बरौनी रिफाइनरी से कानपुर तक जाने वाली पाइप लाइन की मरम्मत एवं इन्सुलेशन का कार्य इन दिनों तेज़ी से चल रहा है। पिछले एक माह से जिले के विभिन्न स्थानों पर गुजरात की बड़ौदा डेकोरेटर्स कंपनी द्वारा जेसीबी मशीन से खोदाई कर पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है। आईओसीएल की यह महत्वपूर्ण पाइप लाइन बरौनी से कानपुर तक फैली हुई है, जिसकी सुरक्षा और दीर्घायु सुनिश्चित करने के लिए विशेष तकनीक से इन्सुलेशन किया जा रहा है। कंपनी की दर्जनों टीमें अलग-अलग चरणों में पूरे मार्ग पर कार्य कर रही हैं। मरम्मत के दौरान पाइप को मिट्टी में जंग से बचाने के लिए दो तरह के विशेष टेप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें