फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारतीय संविधान पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान गौरव दिवस

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 06:39 PM IST

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चकिया भाजपा मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में एक निजी लान परिसर में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि देश का संविधान पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। भारतीय संविधान का सम्मान और सुरक्षित करने की जरूरत है। क्योंकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव के द्वारा रचित संविधान में बनाए गए कानून पूरे देश में सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि शीर्षनेतृत्व के निर्देश पर 15 जनवरी से 22 जनवरी तक बूथ स्तर पर संविधान गौरव दिवस के रूप में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन-जन को कांग्रेस और सपा, बसपा के द्वारा भाजपा पर 400 पार के नारे पर संविधान को खतरा और समाप्त करने का आरोप लगाते हुए अफवाह फैलायी गई। अतिथियों ने नए भाजपा चकिया मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता का माल्यार्पण व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान सरजू सिंह, मीना विश्वकर्मा, रामदुलारे गोंड, चंद्रकला सिंह, रवि गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, केसरी नंदन रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने की व संचालन सुशील पांडेय ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें