फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में लाठी-डंडा लेकर जेसीबी के आगे लेट गईं महिलाएं, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के जयमोहनी रेंज स्थित भरदुआ गांव में सोमवार को वन विभाग की लगभग 30 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। खेत की जुताई और वन भूमि की सुरक्षा के लिए खाई खुदवाने पहुंची टीम के सामने करीब 50 से अधिक महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं, जबकि 300 के करीब ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर जुट गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और प्रशासन को भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा। कई घंटे तक चले हंगामे और बहस के बाद प्रशासनिक टीम बिना कार्रवाई पूरी किए लौट गई। प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलते ही भरदुआ गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों की ओर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि जिस जमीन पर उनके परिवार पिछले करीब 50 वर्षों से खेती करते आ रहे हैं, उसे बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के खाली कराया जा रहा है। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। एसडीएम विनय मिश्रा मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर से खेत की जुताई शुरू करा दी। इसका विरोध करते हुए महिलाएं ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गईं। कुछ महिलाएं ट्रैक्टर पर चढ़ गईं, जबकि अन्य ने एसडीएम के वाहन को घेर लिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मौके पर चार थानों की पुलिस, क्षेत्राधिकारी चकिया तथा लगभग 80 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वहीं वन विभाग की ओर से एसडीओ वरुण सिंह भी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें