फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, हुई मौत, वेंडर के लिए मेडिकल बनवाने जा रहा था मृतक, घर में मातम

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव के समीप पीडीडीयू नगर-रामनगर मार्ग पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वह वेंडर का कार्य करता था और मेडिकल बनवाने के कार्य के लिए पीडीडीयू जंक्शन जा रहा था। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ राजीव सिसौदिया ने जल्द ही मुआवजे की राशि खाते में स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। जिसपर लोग शांत हुए। अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूर गांव निवासी तिलकू चौहान (31) पीडीडीयू जंक्शन पर वेंडर का कार्य करता था। शनिवार को वेंडर के लिए मेडिकल बनवाने के लिए वह साइकिल से ही पीडीडीयू जंक्शन जा रहा था। जैसे ही वह छित्तमपुर गांव के समीप पहुंचा तभी पीडीडीयू नगर की ओर से बालू गिराकर आ रही ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों सहित जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव बब्बू मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। जानकारी के बाद पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ राजीव सिसौदिया ने 24 घंटे के अंदर मुआवजे की राशि परिजनों के खाते भेजने के आश्वास पर समाप्त हुआ। घटना के बाद मृतक की पत्नी चमेली और मां रेशमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की दो पुत्रियां आंचल(12) गुड़िया (10) और एक पुत्र गोलू (13) है। तिलकू अपने घर का कमातू पुत्र था। इसके मौत परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेखपाल वीरेंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपया दुर्घटना बीमा और 30 हजार रुपये समाज कल्याण विभाग की ओर से दिया जाएगा। सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें