फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारण से लगी आग में झोपड़ी जलकर राख, भूमिहीन परिवार बेघर; VIDEO

धीना थाना क्षेत्र के मेढान गांव में बृहस्पतिवार की रात हंसराज उर्फ महीपत बिंद, निवासी ग्राम मेढान, पोस्ट मेढान, तहसील सकलडीहा के झोपड़ी नुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में घर में रखा सारा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े व अन्य आवश्यक वस्तुएं नष्ट हो गईं। पीड़ित महीपत बिंद भूमिहीन हैं और इस अग्निकांड के बाद उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। फिलहाल, ग्रामीणों के सहयोग से पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराया गया है, लेकिन स्थायी आवास और आर्थिक सहायता की अब भी आवश्यकता बनी हुई है। समाजसेवी मुलायम यादव ने पीड़ित परिवार को तत्काल आवास, मुआवजा और सरकारी सहायता दिए जाने की मांग की है। वहीं, धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि अग्निकांड की सूचना तहसीलदार महोदय को दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें