फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदाैली में हिंदू वाहिनी संघ का कार्यक्रम, वक्ता बोले- सनातन के जागृत होने से हिंदू समाज होगा मजबूत

हिंदू वाहिनी संघ की ओर से रविवार को मुरारपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सनातन जागरूकता सम्मेलन में संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक राखी शुक्ला ने कहा कि सनातन के जागृत होने से ही हिंदू समाज मजबूत होगा। इसके लिए लिए हिंदू समाज के समस्त वर्गों को एक जुटता के साथ सक्रिय होना होगा। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने भगवान श्रीराम और हनुमान के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं हनुमान मंदिर में सुबह 8 से 11 तक सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ किया। पूजा अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संघ के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के राजेश यादव, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, विभवशील मिश्रा, गौरव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संचालन संघ के जिला सचिव शौर्य जायसवाल ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें