फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉग स्क्वाड के साथ जीआरपी ने पीडीडीयू जंक्शन के चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, चलाया चेकिंग अभियान

रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार की शाम महाकुंभ के मद्देनजर डॉग स्क्वाड के साथ पीडीडीयू जंक्शन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।आरपीएफ पीडीडीयू निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृव में आरपीएफ और डॉग स्क्वाड ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, आने जाने वाली गाड़ियों, प्रतीक्षालय, फूट ओवर ब्रिज, पार्सल कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया में अपराधिक गतिविधियों की पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा संदिग्ध व्यक्तियों के देखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने, रेलवे पटरी पार न करने, हमेशा उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक किया। चेकिंग के दौरान स्थिति सामान्यजनक पाई गई। अभियान में एसआई आरएन राम, अर्चना मीणा, एएसआई मिथिलेश कुमार सिंह, आरक्षी भूपेंद्र यादव, अशोक यादव, रमेश पाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें