रीबॉर्न ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पूर्वांचल स्तरीय मेहंदी महोत्सव संस्कृति – द मेहंदी फेस्ट 2026 का प्रथम सत्र उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गौरव के माहौल में संपन्न हुआ। "सत्र प्रथम : एक विरासत की शुरुआत" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पूर्वांचल की प्रतिभाशाली मेहंदी कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया। एक निजी विद्यालय के अत्याधुनिक सभागार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अतिथियों एवं कला प्रेमियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल रहे, जबकि अनिल गुप्ता 'गुड्डू', राकेश रोशन बागी, ऐश्वर्या मिश्रा एवं विनीता अग्रहरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।