फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर अव्वल, मेजबान चंदौली फिसड्डी

चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड के शहीद गांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर की टीम ऑलओवर चैंपियन रही। वहीं वाराणसी ने द्वितीय व चंदौली तृतीय स्थान पर रही। पिछले दो वर्ष से जौनपुर की टीम प्रतिभाग नहीं कर रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक आशीष विद्यार्थी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ तीर चलाकर किया। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन का पाठ है। इसमें एकाग्रता, अनुशासन और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन तीरंदाजी यह सिखाती है कि हर बार तीर छूटने के बाद दोबारा धनुष तानकर लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें