चंदौली में मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सैयदराजा पुलिस व स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान में एक ट्रक से 435 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गांजा उड़ीसा से बिहार ले जाया जा रहा था, जिसे मृत मछली की खेप में छिपाकर तस्करी की जा रही थी।