फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से चार बीघा गेहूं की फसल राख, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Apr 2026 07:56 PM IST

नौगढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की दोपहर में खेतों से उपर से गुजरे हाईटेंशन तार हवा के झोंके से आपस में सट गए। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से चार बीघा खेत के गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई। इससे आस पास के अन्य खेतों तक आग नहीं पहुंची। खेतों में गेहूं की फसल की कटाई तेजी से चल रही है। इसी क्रम में सेमरा गांव में किसानों ने गेहूं की कटाई कर एक जगह रख दिया था। वे फसल को घर ले जाने की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर में खेत से उपर से गुजरे हाईटेंशन तार हवा के झोंके से आपस में सट गए और शार्ट सर्टिक से निकली चिंगारी गेहूं पर गिरी ओर आग लग गई। आग की उठती लपटे देख कर ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े और लाठी डंडे से पीट कर व पानी फेंककर आग बुझाना शुरू किया। इस बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई। इस दौरान आग से मेघ नारायण चौरसिया, राम चंद्र चौरसिया, अशोक चौरसिया और अनिल चौरसिया की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सभी किसानों की खेती अशोक चौरसिया की ओर से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल काटकर खेत में रखी गई थी और शुक्रवार की शाम उसे घर ले जाने की तैयारी थी। बिजली विभाग की लापरवाही से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक संजय पासवान ने मौका मुआयना किया। कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और इसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें