फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बोल्डर लदी ट्रक वन विभाग ने पकड़ कर किया सीज, VIDEO

वन विभाग ने मंगलवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारगंज बीट के मुबारकपुर गांव के पास अमरा दक्षिणी मार्ग से प्रतिबंधित पहाड़ से अवैध बोल्डर लाद का जा रही ट्रक को पकड़ लिया। गश्त पर निकले चंद्रप्रभा वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार दुबे की टीम ने बोल्डर लदे ट्रक को बरामद किया तो चालक और तस्कर फरार हो गया। ट्रक और रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया। चंद्रप्रभा रेंज के मुबारकपुर अमरा दक्षिणी मार्ग पर बुधवार की देर शाम प्रतिबंधित पत्थरों का अवैध खनन कर ट्रक के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। वन अधिकारियों और उड़ाका दल की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अवैध खनन पत्थर के साथ ट्रक को हिरासत में ले लिया। चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि अवैध रूप से चोरी छिपे वन संपत्तियों को दोहन करने के मामले में ट्रक को अवैध खनन पत्थर के साथ पकड़ कर वन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें