सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 सहित नेशनल हाईवे के कई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी की।