समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने जिले में बढ़ती चोरी और डकैती की घटनाओं पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि अपराध को कागजों में कम दिखाने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है, जबकि धरातल पर अपराध तेजी से बढ़ रहा है।